Transcript of the Sakhi song:
आपके शहर में छायीं खुशियाँ हैं अपार।
सखी दूध भंडार आया आपके द्वार।
आपके शहर में छायीं खुशियाँ हैं अपार।
सखी दूध भंडार आया आपके द्वार।
आया आया देखो ताज़ा दूध आया।
गुणकारी और गाय भैंस का दूध आया।
भाइयों और बहनों, आपके शहर में पहली बार, सखी ताज़ा दूध की आई है बहार।
स्वचालित मशीन द्वारा हो रही है रोज़ दूध की सप्लाइ।
आओ! हम सब दूध खरीदें, इसमें कैसी कठिनाई?
हर स्तर पर होती गुणवत्ता की जाँच, ताकि आपके स्वास्थ्य पर नहीं आए कोई आँच।
आया आया देखो ताज़ा दूध आया।
गुणकारी और गाय भैंस का दूध आया।
भाइयों और बहनों, आपके शहर में पहली बार, सखी ताज़ा दूध की आई है बहार।
ऑनलाइन भुगतान की भी है सुविधा, ऐड्वैन्स बुकिंग में भी ज़रा नहीं है दुविधा।
आपकी सेवा लक्ष्य हमारा, हर घर दूध पहुँचायें, यह उद्देश्य हमारा।
आया आया देखो ताज़ा दूध आया।
गुणकारी और गाय भैंस का दूध आया।
आओ, हम शहरी महिलायें कदम उठायें, ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनायें।
Vocabulary list:
अपार- immense | स्वास्थ्य पर आँच आना- to have ill effect on health |
ख़ुशी छाना- to be filled with happiness | भैंस (f)- buffalo |
भण्डार (m)- store, depot | भुगतान – payment |
द्वार (m)- door | सुविधा (f)- convenience |
गुणकारी- with healthy qualities | दुविधा (f)- doubt, hesitation |
बहार आना- to bloom, to come in abundance | सेवा (f)- service |
स्वचालित मशीन – automatic machine | लक्ष्य (m)- goal |
कठिनाई (f)- difficulty | उद्देश्य (m)- goal |
स्तर (m)- level | कदम उठाना- to step up |
गुणवत्ता (f)- quality | ग्रामीण- rural |
जाँच (f)- test | सशक्त- empowered |