Panchtatva 2

Lesson developed by Anoobhuti Rathi (YHS Fulbright-Hays 2022)

Proficiency Level: Intermediate High/Advanced Low

Time: 2 x 75 minutes 

Objectives: Students will be able to:

  • describe the impact of  polluted panchtatvas on human health
  • analyze how people pollute panchtatvas 
  • suggest ways to stop this pollution
  • explain the concept of वसुधैव कुटुम्बकम्

Performance Assessment: (differentiation based on level of proficiency: 1 is more appropriate for lower level and 2 for higher level): 

  1. Students write and enact a skit taking on the role of elements (water, air and land). The elements lament about how they are getting polluted and how they wish  people would understand their plight and stop polluting them. 
  2. Imagine you are stranded on a magical island where elements start vanishing one at a time. You can’t store anything. On the first day, the land vanishes. On the second day, the land reappears but water vanishes. On the third day, water reappears but fire vanishes. On the fourth day you get rescued just as air starts vanishing.  

You’ve to narrate your experience about

What happened when the three elements were taken away?

  • जब भूमि तत्व चला गया तो मैं पानी में डूबने लगा। मुझे अपनी जान बचाने के लिए तैरना पड़ा। मैं तैरते – तैरते थक गया। तभी मुझे एक बड़ी मछली दिखाई दी और मैं उसकी पीठ पर चढ़ गया। इस तरह से मैंने पूरा दिन और रात बिताया। 
  • जब जल तत्व चला गया तो

 What would have happened if air and space elements were taken away?

  • How long can you survive? 
  • How would it affect you? 
  • What would you not be able to do? 

Write in 12+ sentences and present to the audience of a reality TV show (RAFT). 

  • Role – A survivor on a remote island
  • Audience – Reality TV Show’s audience aka. your classmates
  • Format – Oral narrative
  • Topic – My experience of living without elements

Language Targets: Students will be able to use:

Vocabulary: 

पर्यावरण m. – environment  संसाधन m. – resource  प्रदूषण m. – pollution 
‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ – ‘The Earth is One Family” उपनिषद  m. – ancient Sanskrit text  समाज m. – society 
मिट्टी f. – soil  खेती f. – farming फसल f. – crop 
अन्न m. – grain  खाद f.- fertilizer  कीटनाशक m. – pesticide
जीव m. – organism  जैविक adj. – organic  जैविक खेती f.- organic farming
रसायन m. – chemical  रासायनिक adj. – chemical  रासायनिक खेती f. – chemical farming
चक्र m. – circle  संरक्षण m. – conservation कारख़ाना m. – factory 
महत्व m. – importance कल्पना m. – imagination स्वार्थ m. – selfishness
पहले के लोग – older generation  पुरानी पीढ़ी f. – older generation आज की पीढ़ी f. – new generation 
धुआँ m. – smoke कचरा m. – trash गंदगी f. – dirt 
सफ़ाई f. – cleanliness ज़रूरत f. – need  बचत  f. – saving
स्वास्थ्य m. – health  स्वस्थ adj. – healthy  अस्वस्थ adj. – unhealthy
बोना v. – to sow  काटना v. – to harvest  डालना v. – to put 
बीमार होना – to fall sick  X को वापस देना – to return  X की बर्बादी करना – to destroy 
X पर असर पड़ना – to impact  X का बुरा करना – to do bad  X का भला करना – to do good
डरावना  ख़याल   
     
     

Sayings/proverbs: 

  • ‘ कर भला, तो हो भला ’
  • ‘ जैसा करोगे, वैसा भरोगे ’
  • ‘ जैसा बोओगे, वैसा काटोगे 
  • Conditional – अगर हम जल को प्रदूषित करते हैं, तो हमारा पीने का पानी भी गंदा होता है। अगर पानी नहीं होगा, तो मैं प्यास से परेशान हो जाऊँगी। 
  • Frequentative Aspect – ‘मेरी दादी रोज़ सुबह सूरज को जल चढ़ाया करती थी।’
  • Passive Voice – ‘हमारे यहाँ रोज़ शाम को दीपक जलाया जाता है।’
  • Questions and answers about pollution: 
  • जल/ वायु/ भूमि  किससे प्रदूषित होती है? 
  • क्या आप प्रदूषित हवा में साँस लेना चाहेंगे?
  • क्या आप प्रदूषित पानी पीना चाहेंगे?
  • क्या आप प्रदूषित भूमि में उगा भोजन खाना चाहेंगे?
  • तो बताइए, क्या आप तत्वों को प्रदूषित करना चाहेंगे? 
  • क्या आप प्रदूषित जल/ वायु से स्वस्थ रह सकते हैं?
  • प्रदूषित जल / वायु / भूमि से आपके स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ सकता है?
  • तत्वों को प्रदूषण-रहित रखने के लिए क्या करना होगा?
  • जब फसलों पर रासायनिक कीटनाशक छिड़का जाता है, तो उससे भूमि और जल का प्रदूषण होता है। 
  • जब कचरा जलाया जाता है, तो वायु प्रदूषण होता है। 
  • जब हम प्लास्टिक फेंकते हैं, तो हम भूमि और जल प्रदूषित करते हैं।
  • हम इस प्रदूषण को रोकने के लिए क्या कर सकते हैं?  

Learning Episodes: 

  • Arrange tatvas under their respective pictures 
  • Arrange tatvas in the order of their origin
  • Students present their homework. (Homework from last lesson: Students talk to their parents/ relatives to find out ways in which any tatva is acknowledged or given thanks to, in their own culture. Students then, using 5 Whys and 1 How (5W1H), show and tell either by bringing that product in the class (by making a video or ppt if not possible to bring) and show to the class. Sample phrases: सूरज को जल चढ़ाना, दीपक जलाना, आदि) At least 15 sentences (Presentational – speaking). Q&A follows.
  • Students work in pairs on another Jamboard –  स्वस्थ -अस्वस्थ 
  • Think-Pair-Share – Questions for discussion after the above Jamboard:
  • क्या आप प्रदूषित हवा में साँस लेना चाहेंगे?
  • क्या आप प्रदूषित पानी पीना चाहेंगे?
  • क्या आप प्रदूषित भूमि में उगा भोजन खाना चाहेंगे?
  • तो बताइए, क्या आप तत्वों को प्रदूषित करना चाहेंगे? 
  • क्या आप प्रदूषित जल/ वायु से स्वस्थ रह सकते हैं?
  • प्रदूषित जल / वायु / भूमि से आपके स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ सकता है?
  • तत्वों को प्रदूषण-रहित रखने के लिए क्या करना होगा?
  • जब फसलों पर रासायनिक कीटनाशक छिड़का जाता है, तो उससे भूमि और जल का प्रदूषण होता है। 
  • जब कचरा जलाया जाता है, तो वायु प्रदूषण होता है। 
  • जब हम प्लास्टिक फेंकते हैं, तो हम भूमि और जल प्रदूषित करते हैं।
  • Make a mind map/ concept map – हम इस प्रदूषण को रोकने के लिए क्या कर सकते हैं?  

वसुधैव कुटुम्बकम् – All beings on earth are one family 

अर्थ – वसुधा एव कुटुम्बकम् – धरती ही परिवार है 

पूरी पृथ्वी एक परिवार है। इसमें रहने वाले मनुष्य, पशु-पक्षी, पेड़-पौधे, छोटे से छोटे जीव और पूरी प्रकृति का अपना महत्व है। सभी आपस में जुड़े हुए हैं। इसके संसाधन सबकी साझी सम्पत्ति है। जिस तरह से परिवार के लोग मिल-जुलकर रहते हैं और एक दूसरे का ध्यान रखते हैं, उसी तरह पृथ्वी पर रहने वालों को भी एक दूसरे का ध्यान रखना चाहिए। सिर्फ़ अपना ही भला नहीं देखना चाहिए। 

कल्पना कीजिए की हम सभी एक नाव में सवार हैं। अगर नाव डगमगाएगी,  तो सभी को ख़तरा होगा। अगर नाव शांति से चलेगी, तो सभी सुरक्षित रहेंगे। 

क्या आप इसका कोई उदाहरण दे सकते हैं? (कोविड में आपने देखा कि कोई भी देश इस महामारी से नहीं बच पाया।)

Video 

photo credit: Navdanya

Performance Task: You’re an ambassador of the Earth and have to write a pledge/ petition? for practicing ‘Vasudhaiv Kutumbakam’. This petition will be displayed in every classroom of your Hindi school. 

Petition: From Navdanya’s website. http://www.navdanya.org/campaigns/695-vasudhaiva-kutumbakam-one-humanity,-one-planet

Hindi version and glossary for the petition:

पर्यावरण की दृष्टि से देखें तो दुनिया विनाश की कगार पर खड़ी है।जलवायु परिवर्तन से हमारा पूरा अस्तित्व ख़तरे में है। हम हर दिन 200 प्रजातियों को विलुप्ति की ओर धकेल रहे हैं और ऐसा करते- करते मानव जाति की विलुप्ति भी सुनिश्चित कर रहे हैं। 

हमें जो प्राकृतिक सभ्यता विरासत में मिली है, उसका मानना यह नहीं है कि मानव-प्रजाति दूसरी प्रजातियों से बेहतर है।मैं इस बात का प्रण लेती/लेता हूँ कि मैं ऐसा जीवन जीऊँगी जिसमें मेरे कारण दूसरी प्रजातियों को कष्ट नहीं हो। 

हम पृथ्वी का एक हिस्सा हैं और भोजन जीवन का ताना-बाना है। हम जो खाते हैं और उसे जिस तरह से उगाया जाता है, उसका बहुत गहरा असर पृथ्वी और समाज पर पड़ता है।अजैविक भोजन और खेती ने पृथ्वी और मानव के ७५ प्रतिशत स्वास्थ्य की क्षति कर दी है। मैं अपने रोज़ के भोजन से हमारे अन्नदाता के लिए सम्मान, कृतज्ञता और न्याय का भाव लाऊँगी और ‘अन्नदाता सुखी भव:’ को सच बनाऊँगी।मैं अपने भोजन के प्रति जागरूकता लाकर अपनी पृथ्वी और अपने स्वास्थ्य को अच्छा करूँगी। 

हमारे भोजन के उत्पादन और उपभोग के अटिकाऊ तरीकों से उसी प्रकृति का नाश हो रहा है जो हमारे जीवन और अर्थव्यवस्था का आधार है। १८० देशों की पर्यावरण-सूची में भारत का स्थान फिसलकर १७७ पर आ गया है। यह हमारी उस सभ्यता से विश्वासघात है, जो पर्यावरण के अनुकूल है।मैं अपने मन और कर्म से ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ को पुनर्जीवित करने का प्रण लेती हूँ। 

Glossary:

दृष्टि f. – VIEW POINT जलवायु परिवर्तन M. – CLIMATE CHANGE सभ्यता F. – CIVILIZATION
विरासत F. – HERITAGE   अन्नदाता m. – God that provides all X का सम्मान – respect 
कृतज्ञता  F. – GRATITUDE विश्वासघात – betrayal अनुकूल – favorable
पुनर्जीवित – REVIVED न्याय M. -JUSTICE ताना- बाना 
प्रण m. –  pledge  अस्तित्व m. – existence विनाश m. – distruction
प्रजाति f. – species विलुप्ति f. –  extinction अटिकाऊ – NON-SUSTAINABLE
उत्पादन m. – Production उपभोग m.- consumption