बीजों का मेला

←                   

आज गाँव में एक बीजों का मेला लगा है। झुमरू और रामू भी मेले में अपने-अपने बीज लेकर आए हैं।

झुमरू बहुत उत्साहित है क्योंकि वह जैविक बीजों से खेती करता है। वह आज लाल कोणी, भूरी कोणी, सफेद झंगोरी, काला मडुंवा, झंगोरा बीज, ज्वार, काली कोणी, बाजरा,रागी और चीणा के बीज लाया है। रामू भी उत्साहित है। वह भी आज लाल कोणी, भूरी कोणी, सफेद झंगोरी, काला मडुंवा, झंगोरा बीज, ज्वार, काली कोणी, बाजरा, रागी और चीणा के बीज लाया है। पर वह रासायनिक बीज लाया है।

 रामू को झुमरू के बीज अधिक चमकीले लगते हैं। वह झुमरू से कहता है, ‘भैया झुमरू तुम्हारे बीज तो बड़े चमकीले हैं। ज़रा अपने बीज दिखाओ।  झुमरू रामू को अपने बीज दिखाता है। रामू झुमरू से बीज हाथ में लेता है। जैसे ही रामू झुमरू के हाथों को छूता है तो उसे झुमरू के हाथ नर्म लगते हैं जबकि रामू को झुमरू के हाथ खुरदुरे लगते है।

रामू सोच में पड़ जाता है। वह पूछता है, ‘झुमरू तुम्हारे हाथ इतने नर्म क्यों हैं?’ झुमरू कहता है, ‘हाँ मेरे हाथ नर्म हैं क्योंकि हम जैविक बीजों से खेती करते हैं। तुम्हारे हाथ खुरदुरे हैं क्योंकि तुम अजैविक बीजों से खेती करते हो’। उस दिन झुमरू ने निश्चय किया कि वह भी जैविक बीजों से खेती करेगा।

(नवधान्या, देहरादून, उत्तराखंड)

Glossary: Grammar:
बीज (m.): seed
मेला (m.): fair
उत्साहित: excited
जैविक: organic
रासायनिक: chemical
चमकीले : shiny
नर्म: soft
खुरदुरा: rough
अजैविक: inorganic 

 

 

Present simple tense: verb stem + ता/ती/ते +हूँ/हो/है/हैं to  express a  habitual activity or for narration:

  • रामू झुमरू के हाथ को छूता है।
  • मैं जैविक बीजों से खेती करता हूँ।
  • तुम अजैविक बीजों से खेती करते हो।

Compound verbs: Verb stem + जाना to express completion  रामू सोच में पड़ जाता है 

लगना construction: X को + adjective  + लगना to express how something seems or feels to X

  • रामू को झुमरू के हाथ खुरदुरे लगते है।
  • रामू को झुमरू के बीज अधिक चमकीले लगते हैं।

PDF          ♦       Contents